बोदा जंगल से वृद्ध का शव बरामद
चंदवा | थाना क्षेत्र के बोदा पंचायत अंतर्गत चीरो परहियाटोला निवासी जकरियस बारला (55) पिता स्व. पतरस बारला का शव चंदवा पुलिस ने बोड़ा जंगल से शुक्रवार की देर शाम बरामद किया है। शव मिलने के बाद गांव में सनसनी फैल गई है. मृतक के पुत्र जोसेफ बारला की माने तो जकरियस गुरुवार को पशु चराने निकले थे। इसके बाद से वे रात भर घर नहीं लौटे। शुक्रवार की सुबह भी परिजनों ने उसकी काफी खोज बीन की।शाम में शव बोदा जंगल में मिला। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। खबर लिखे जाने तक पुलिस शव लेने गांव पहुंच चुकी थी। परिजनों की माने तो मृतक ओझा गुणी का काम करता था। ग्रामीणों की माने तो ओझा गुणी में ही उसकी हत्या कर दी गई है। बहरहाल पुलिस मामले की पड़ताल कर रही हैं। पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।