- Hindi News
- National
- Ghdhwa News One Arrested For Abducting A Minor Girl For Marriage Purposes
शादी की नीयत से नाबालिग लड़की को भगा ले जाने के मामले में एक गिरफ्तार
चैनपुर | थाना क्षेत्र के बरांव गांव निवासी धीरज चंद्रवंशी को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया गया है ।धीरज चंद्रवंशी एक नाबालिग लड़की को शादी के नियत से बहला-फुसलाकर भगा ले गया था इसे लेकर गुरुवार को लड़की के परिजनों ने मामला दर्ज कराया था ।थाना प्रभारी सुनीत कुमार ने बताया कि नाबालिग लड़की को शादी के नियत से धीरज चंद्रवंशी भगा ले गया था कार्रवाई करते हुए धीरज एवं लड़की को गिरफ्तार कर लिया गया। लड़की को मेडिकल करा कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया है तथा धीरज चंद्रवंशी को पोस्को एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया है ।