पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Patan News One Lakh Teachers In Primary And High School To Be Reinstated By May

प्राथमिक और हाई स्कूल में एक लाख शिक्षक मई तक होंगे बहाल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राज्य में लगभग एक लाख शिक्षकों की नियुक्ति मई के अंत तक होगी। सरकार ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लागू होने के पहले बहाली प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य रखा है। प्रारंभिक स्कूलों की कक्षा एक से आठ तक के लिए 90763 शिक्षकों की बहाली होनी है, जबकि हाईस्कूलों में लगभग 35 हजार शिक्षक बहाल होने हैं। हाईस्कूलों में वर्तमान में छठे चरण के तहत लगभग 10 हजार शिक्षक बहाल होंगे। शिक्षा विभाग का लक्ष्य है कि पंचायत से लेकर नगर निगम तक के विभिन्न नियोजन इकाइयों के माध्यम से बहाली प्रक्रिया हर हाल में मई तक पूरा कर लिया जाए। एनआईओएस से 18 माह का डीएलएड कोर्स करने वाले अभ्यर्थियों को प्रारंभिक शिक्षक बहाली में शामिल करने के हाईकोर्ट के आदेश के कारण फिलहाल सरकार ने बहाली प्रक्रिया पर रोक लगा रखी है। हाईस्कूलों में शिक्षक पद पर चयनित अभ्यर्थियों को सभी नियोजन इकाइयों से अप्रैल के अंत तक नियोजन पत्र मिल जाएगा।

एनआईओएस से 18 माह का डीएलएड प्रशिक्षित को भी शिक्षक बहाली में शामिल करने के हाईकोर्ट के फैसले पर सरकार एलपीए दायर करने की तैयारी में है।

नियोजन इकाइयों में मेधा सूची तैयार


प्रारंभिक स्कूलों में शिक्षक बहाली के लिए अधिकांश नियोजन इकाइयों में मेधा सूची तैयार हो चुकी है। पहले 31 मार्च तक ही सभी चयनित अभ्यर्थियों को नियोजन पत्र देने का शिड्यूल भी जारी किया गया था। एक से पांच तक की कक्षा के लिए 63951 शिक्षक और कक्षा 6 से 8 तक 26811 शिक्षकों का नियोजन होना है। प्राथमिक शिक्षा निदेशक डॉ. रणजीत कुमार सिंह के अनुसार हाईकोर्ट में एलपीए दायर करने के बाद नियोजन प्रक्रिया जल्द पूरा करने का लक्ष्य है। प्रखंड व अन्य प्रांरभिक शिक्षक नियोजन इकाई के माध्यम से शिक्षकों का नियोजन के लिए योग्य अभ्यर्थी को एक दिन ही नियोजन पत्र बांटा जाएगा।

खबरें और भी हैं...