बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत, एक घायल
लातेहार|सदर थाना क्षेत्र के डीही-मुरूप मार्ग पर धोबियाझारण गांव के पास एक सवारी गाड़ी व एक मोटरसाइकिल की सीधी टक्कर में पवन सिंह (मंगरा) नामक एक युवक की मौत हो गयी। जबकि दूसरा गौतम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका रिम्स में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार गत आठ मार्च की शाम पवन सिंह व गौतम सिंह एक मोटरसाइकिल में सवार होकर लातेहार से अपने मंगरा स्थित घर जा रहे थे। इसी बीच धोबियाझारण गांव के पास सामने आ रही एक सवारी गाड़ी (बीआर01जीसी-2264) के बीच उनकी सीधी टक्कर हो गयी और पवन सिंह की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी।