- Hindi News
- National
- Medininagar News Panki Several Hours Of Torrential Rains Hit The River Drain
पांकी : कई घंटे हुई मूसलाधार बारिश से नदी नाले उफान पर
पांकी | पांकी प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में शुक्रवार की रात्रि से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण सभी नदी नाले उफान पर हैं। बेमौसम बरसात होने से किसानों के रबी की फसल बर्बाद हो गई है, वहीं गर्मी की सब्जियों पर भी खतरा मंडरा रहा है। प्रखंड के वीरेंद्र प्रसाद, संतु प्रसाद, चंदन कुमार, उदय सिंह, हरिप्रसाद, मुकेश कुमार, किसान संजय कुमार अरुण सिंह सहित दर्जनों किसानों ने बताया कि राई, मसूर, मटर सहित अन्य रबी फसल पककर तो तैयार हो गई थी लेकिन बीते कई दिनों से बूंदाबांदी व खराब मौसम के कारण बीजों में सड़न व अंकुरण आने से पूरी तरह से खराब हो गई हैं व खेतों में पानी भर गया है। बारिश से कई घरों में पानी घुस गया जिससे लोगों को शनिवार को मशक्कत कर पानी निकालते हुए देखा गया। लोगों की भीड़ अमानत बराज पर बाढ़ देखने उमड़ पड़ी।