- Hindi News
- National
- Haidarnagar News Participant Children Honored For Making Better Paintings On Cleanliness
स्वच्छता पर बेहतर पेंटिंग बनाने वाले प्रतिभागी बच्चे हुए सम्मानित
हुसैनाबाद| प्रखंड के छतरपुर रोड स्थित सक्सेस पब्लिक स्कूल के प्रांगण में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय में 100 प्रतिशत उपस्थिति वाले एवं स्वच्छता पर बेहतरीन पेंटिंग बनाने वाले विद्यार्थियों को आदर्श सम्मान से सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों को यह सम्मान बतौर मुख्य अतिथि सामाजिक संस्था मानस के अध्यक्ष परमानन्द चौधरी ने दिया। सम्मान पाने वाले प्रतिभागियों में मुस्कान, आयुष, हैप्पी, राज, कुमकुम, अंकित, प्रिंस, संदीप कुमार, बिट्टू कुमार, ऋतिका, स्नेहा कुमारी, नौशीन परवीन, नैना परवीन, एल्तिज़ा खातून, गरिमा कुमारी आदि का नाम शामिल है। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि परमानन्द चौधरी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों के अंदर उत्साह का संचार होता है और उनका मन-मस्तिष्क सही दिशा में कार्य करना ज़ारी रखता है। आगे उन्होंने कहा कि ये बच्चे हमारे देश के कर्णधार हैं, इनकी प्रतिभा को और अच्छे से निखारने भर की आवश्यकता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के निदेशक मो नासिर के अलावे शिक्षक प्रेम प्रकाश, नीरज, रविन्द्र, लकी, इशरत, तरन्नुम, अजीत, राहुल आदि ने भी सराहनीय भूमिका अदा की।