रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 17 बार चुनाव हो चुके हैं। हालांकि, इस दौरान 2 उपचुनाव और 1 मध्यावधि चुनाव भी हुए। रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से दो सीपीआई विधायकों की मौत के कारण उपचुनाव हुए तो 1969 में मध्यावधि चुनाव हुए। 2019 का यह चुनाव रामगढ़ विधानसभा में 18वां चुनाव होने जा रहा है। राजनीतिज्ञों के अनुसार, वर्ष 1977 से पहले रामगढ़ विधानसभा में पतरातू क्षेत्र शामिल था। इस विस क्षेत्र में रामगढ़, गोला व पतरातू थे, लेकिन 1977 के बाद परिसीमन के साथ ही रामगढ़ व गोला मिलाकर विधानसभा क्षेत्र बनाया गया। वहीं बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में पतरातू को शामिल कर लिया गया। वहीं, मांडू विधानसभा क्षेत्र का परिसीमन कर कई क्षेत्रों को जोड़ लिया गया।
शब्बीर कुरैशी
विधायक की हत्या और विधायक के निधन पर हुआ था उपचुनाव
1972 में सीपीआई के मजरुल हसन खां ने चुनाव जीता, पर उनकी पटना में हत्या कर दी गई थी। इसके बाद इसी वर्ष उपचुनाव में उनकी प|ी शहद निशा ने चुनाव जीता। जबकि, 2000 में सीपीआई के शब्बीर अहमद कुरैशी ने चुनाव जीते, पर छह महीने बाद उनका निधन हो गया। इसके बाद 2001 के उपचुनाव में झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने चुनाव जीता। जबकि, 1969 में मध्यावधि चुनाव में कांग्रेस के बोदू लाल अग्रवाल ने तारा प्रसाद बक्शी को हराया था।
बाबूलाल अग्रवाल
चंद्रप्रकाश चौधरी
शंकर चौधरी
अर्जुन राम
शिक्षाविद् बासुदेव महतो बोले- परिसीमन होने से बदल जाता राजनीतिक परिदृश्य
राजनीतिक जानकार शिक्षाविद् बासुदेव महतो बताते हैं कि 1977 के बाद से विधानसभा क्षेत्रों का परिसीमन नहीं किया गया है। जबकि, दूसरे राज्यों में परिसीमन किया जा चुका है। इसलिए रामगढ़ जिला अंतर्गत विधानसभा क्षेत्रों का राजनीतिक परिदृश्य नहीं बदल सका है। इसलिए परिसीमन होने से राजनीतिक परिदृश्य बदलने के साथ जनता को भी फायदा होगा।
जमुना प्रसाद शर्मा
विश्वनाथ चौधरी
अब तक ये हुए रामगढ़ के विधायक
1952 - तारा प्रसाद बक्शी (राजा की पार्टी से),1957 - तारा प्रसाद बक्शी (राजा की पार्टी से), 1962 - तारा प्रसाद बक्शी (राजा की पार्टी से), 1967 - तारा प्रसाद बक्शी (राजा की पार्टी से), 1969 - बोदू लाल अग्रवाल (कांग्रेस), 1972 - मज रुल हसन खां (सीपीआई), 1972- शहद निशा(सीपीआई), 1977 - विश्वनाथ चौधरी (जनता पार्टी), 1980 - अर्जुन राम (झामुमो), 1985 - जमुना प्रसाद शर्मा (कांग्रेस), 1990 - अर्जुन राम (झामुमो), 1995 - शंकर चौधरी(भाजपा), 2000- शब्बीर अहमद कुरैशी(भेड़ा सिंह)(सीपीआई), 2001- बाबूलाल मरांडी(भाजपा), 2005- चंद्रप्रकाश चौधरी(आजसू), 2009- चंद्रप्रकाश चौधरी(आजसू), 2014- चंद्रप्रकाश चौधरी(आजसू)
4 बार तारा बक्शी, 3 बार चंद्रप्रकाश और 2 बार अर्जुन राम रहे हैं विधायक : रामगढ़ विधानसभा में अब तक चुनाव में 4 बार तारा प्रसाद बक्षी विधायक बने। उनके बाद चंद्रप्रकाश चौधरी 3 बार और 2 बार अर्जुन राम विधायक रहे।