- Hindi News
- National
- Ghdhwa News People Became Vegetarian Due To Fear Of Corona Chicken Prices Fell
कोरोना के भय से लोग बन गए शाकाहारी, चिकन के दाम गिरे
चंदवा | कोरोना वायरस की मार से आमजन सहम गए हैं। पॉल्ट्री व्यवसाय भी इसकी मार से मंद पड़ गया है। होली त्याेहार के बाद जैसे ही भारत में कोरोना के मरीज पाए जाने लगे, वैसे ही लोग शाकाहारी भोजन की ओर आकर्षित होने लगे हैं। जानकारी के अनुसार प्रखंड में पॉल्ट्री मुर्गे व अंडा का धंधा पूरी तरह बंद पड़ा है। दुकानदार मोहम्मद इम्तियाज ने बताया कि सोशल मीडिया में कई तरह के दुष्प्रचार भी किए जा रहे हैं। इससे हमारा धंधा पूरी तरह बंद पड़ा है। पूर्व में छत्तीसगढ़, टाटा, बोकारो, हजारीबाग, पुरूलिया, बांकुड़ा समेत लोकल स्तर पर पॉल्ट्री मुर्गी मंगाए जाते थे और चंदवा प्रखंड में बेचे जाते थे। पूर्व में इसका रेट 120 रुपये प्रति किलोग्राम था। इन दिनों 50 रुपये किलो में भी ग्राहक नहीं मिल रहे हैं। बाहर से माल आना पूरी तरह बंद हो गया है। कई दुकानदारों ने बताया कि कोरोना के कारण जहां पॉल्ट्री मुर्गों की बिक्री पूरी तरह गिर गयी हैं, वहीं देसी मुर्गे व मटन के दाम में इजाफा हुआ है।