- Hindi News
- National
- Haidarnagar News Pilgrimage Was Carried Out On The Yagna Devotees Involved
यज्ञ को लेकर निकाली गई जलयात्रा, श्रद्धालु हुए शामिल
हुसैनाबाद | प्रखंड क्षेत्र के जमुआ पंचायत स्थित विशवसिया गांव में यज्ञ का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ गुरुवार को जलयात्रा के साथ किया गया। जलयात्रा में जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सह भाजपा नेता विनोद कुमार सिंह, पूर्व विधायक संजय कुमार सिंह यादव, मुखिया अनिता देवी मुख्य रूप से शामिल हुए। मौके पर विनोद कुमार सिंह ने कहा की यज्ञ के आयोजन से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता होता है और क्षेत्र मे सुख, शांति व समृद्धि आता है। वहीं पूर्व विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने यज्ञ समिति को सराहनीय पहल बताते हुए कहा कि यज्ञ के अनुष्ठान से लोगों में अध्यात्म के प्रति लगाव बढ़ता है।