पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Haidarnagar News Pregnant Women Baby Shower In Anganwadi Under Nutrition Fortnight

पोषण पखवाड़ा के तहत आंगनबाड़ी में गर्भवती महिलाओं का गोद भराई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

समाज कल्याण विभाग के निर्देश पर सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 8 मार्च से 22 मार्च तक पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को हैदरनगर के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में सूपोषण दिवस मनाया गया। इस मौके पर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई व छोटे बच्चों का अन्नप्रासन्न कराया गया। महिला पर्यवेक्षिका सीमा झा ने बताया कि भाई बिगहा, भरी, बाजार, बंगला टोला, शुक्रबाजार, बरेवा, बिलासुर, परता, केवाल, बनाही बभंडीह, कबरा समेत सभी आंगनबाड़ी केंद्र पर यह कार्यक्रम विधिवत संपन्न हुआ। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में महिलाओं व बच्चों को पौष्टिक आहार व कुछ सावधानियां अपना कर कुपोषण से बचाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों का वनज व लंबाई की माप की जायेगी। उन्होंने बताया कि वह आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहुंचकर स्वयं लोगों को पोषण संबंधित जानकारी दे रही हैं। इसी तरह 22 मार्च तक के लिए सभी सेविकाओं को विभिन्न कार्यक्रमों आयोजन करने का निर्देश दिया गया है। इस कार्य में जान बूझ कर लापरवाही करने वाली सेविकाओं को चिन्हित कर उनके विरुद्ध उच्चाधिकारियों को लिखा जायेगा।

खबरें और भी हैं...