पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ghdhwa News Rajamani Became The President And Vrinda Became The Secretary Of The Advocate Association

राजमणी अध्यक्ष और वृंद बने अधिवक्ता संघ के सचिव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लातेहार | जिला अधिवक्ता संघ में शनिवार को दो पदों के लिए हुए चुनाव में वृंद कुमार सचिव व प्रमोद कुमार पांडेय संयुक्त सचिव (पुस्तकालयाध्यक्ष) चुन लिए गए हैं। सचिव पद के दो उम्मीदवारों में वृंद कुमार के पक्ष में 42, जबकि प्रदीप कुमार पांडेय के पक्ष में 25 वोट पड़े। इसी तरह संयुक्त सचिव (पुस्तकालयाध्यक्ष) पद के दो उम्मीदवारों में प्रमोद कुमार पांडेय के पक्ष में 41, जबकि इसीदोर केरकेट्टा के पक्ष में 26 वोट पड़े हैं। इससे पहले पर्यवेक्षक अब्दुल कलाम रसीदी की मौजूदगी में पूर्वाह्न 9ः00 बजे से अपराह्न 1ः00 बजे तक वोट डाले गए। इसमें 70 में 67 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार के प्रयोग किए। वोट समाप्ति के बाद वोटों की गिनती हुई। उसके बाद परिणाम की घोषणा की गई। सभी विजेता पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र सौंपे गए।
खबरें और भी हैं...