पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Medininagar News Ram Dhanush Is Broken By Many Girls Enthusiasm Was On Holi

लरिका हैं राम धनुष कईसे तोडि़हें .. होली पर रहा उत्साह

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली का त्यौहार पूरे उत्साह, उल्लास व खुशी के साथ मनाया गया। रंगों का त्यौहार होली घर- घर में पारंपरिक तरीके से मनाते हुए लोगों ने अपनी खुशियों का इजहार किया होली के साथ ही हिंदू पद्धति के अनुसार नए वर्ष के शुभागमन का भी लोगों ने स्वागत किया होली किया। होली के पूर्व सोमवार की रात निर्धारित समय पर लोगों ने प्राचीन मान्यताओं के आधार पर होलिका का दन किया। ग्रामीण इलाकों में सामूहिक रूप से लोगों ने होलिका का दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाया। उसके बाद सभी लोग सुबह मंगलवार को दिन भर अबीर गुलाल व रंग के साथ होली में शामिल रहे घर घर में विभिन्न व्यंजनों के साथ मीठे पकवान बनाए गए। फिर घर-घर से लोग निकल कर एक दूसरे के घर पहुंचे, जहां अबीप- गुलाल व रंग लगाकर लोगों के साथ होली मनायी । बच्चे व नौजवानों की टोली होली के हुल्लड़ में शामिल रहा। ग्रामीण इलाकों में विभिन्न देव स्थलों तथा शिवालयों में होली पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जहां लोगों ने पारंपरिक गीतों के साथ-साथ होली के गीत व भजन प्रस्तुत कर होली में रंग के साथ-साथ गीत-संगीत का आनंद उठाया ्। पंजरी खुर्द में गिरनारी बाबा धाम पर आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में पूरे गांव के लोग शामिल होकर एक दूसरे को होली की बधाइयां दी । युवाओं की मंडली ने होली के गीत व भजन प्रस्तुत किए। होली खेले राम जनकपुर जईहें.., लरिका हैं राम धनुष कईसे तोडि़हें.., राम जी के पगिया रंगा देहु ऐ हो..,गउरा संग शिव शंकर खेलस होली ऐ हो.., जैसे गीतों के साथ घंटों तक यह क्रम जारी रहा इसी तरह जिले के अन्य गांव में तथा शहर में विशेष होली मिलन तथा होली गायन के कार्यक्रम कराए गए । दो दिवसीय होली का त्यौहार शांति तथा सौहार्द पूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। उधर शाहपूर में आयोजित होली मिलन समारोह में व्हाट्सअप समूह खुला मंच द्वारा निर्धन लोगों के बीच पकवान व मीठा भोजन का वितरण किया गया। प्रकाश टेंट हाउस के प्रांगण में आयोजित समारोह में धूमधाम से होली मनायी गयी। मंच के उपाध्यक्ष अरविंद अग्रवाल और बबलू चावला ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया। मिलन समारोह में महासचिव रजनीश सिंह का जन्मदिन भी मनाया गया। होली मिलन में मंच के अध्यक्ष आनन्द सिंह, उपाध्यक्ष नवीन तिवारी, विशाल सिंह, मुकेश तिवारी, बबलू सिंह, परशुराम सेना के जिलाध्यक्ष चंदन तिवारी, पंकज सिंह, राज कुमार गुप्ता, धीरेंद्र पांडेय, रविशंकर, लाल बाबू, विपुल गुप्ता, अनुभव कांत आदर्श, विजय प्रसाद, विशाल सिन्हा, नीरज प्रसाद गुप्ता, डिंपल सिंह, राकेश पांडेय, सुरज सिन्हा, पदमाकर वर्मा, सोनू गुप्ता व पुतूल शामिल थे।

खबरें और भी हैं...