पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रिटायर शिक्षकों को आरडीडीई ने दी विदाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शनिवार को प्रखंड मुख्यालय के बालक उच्च विद्यालय परिसर में शिक्षा विभाग की ओर से पेंशन आपके द्वार सह शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय शिक्षा निदेशक अरविंद विजय विलुम ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक अमरेंद्र सिंह ने की। इस दौरान इस वर्ष सेवानिवृत्त हुए किस्मती कुमारी, नवरंग तिवारी, सूरजमनी कुजूर, कामेश्वर राम, रजिया नूर समेत जिले के लगभग आधा दर्जन शिक्षकों को क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक अरविंद विजय विलुम ने पावना राशि के साथ-साथ उपहार और शॉल भेंट करके सम्मानित किया। प्रखंड के विभिन्न विद्यालय से आए स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करके अतिथियों का स्वागत व मनोरंजन भी किया।

क्षेत्रीय उप शिक्षा निदेशक अरविंद विजय ने बताया कि विभाग का एक प्रयास है कि सेवानिवृत्त शिक्षाकर्मियों को अब सेवानिवृत्ति के बाद अपने पेंशन समेत अन्य कार्यों के लिए ऑफिस का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। विभाग द्वारा व्यवस्था की गई है कि अब किसी भी कर्मी के सेवानिवृत्त होने पर उनके सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन करते हैं और उसी दिन उनके पेंशन समेत सभी कागजात उन्हें विभाग द्वारा उपहार स्वरूप भेंट किया जाएगा। इसपर सेवानिवृत्त शिक्षिका किस्मत ने विभाग के इस कदम की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन कन्हाई राम एवं नसीम अंसारी ने किया। मौके पर बरवाडीह बीईईओ बलाई पात्र, लातेहार बीईईओ राम प्रसाद यादव, मनिका बीईईओ जयशंकर राम, गारू बीईईओ भरत कुमार, जिलेभर के बीईईओ, वेतन निकासी एवं वरीय पदाधिकारी के अलावा सेवानिवृत्त शिक्षक लक्ष्मण मिस्त्री, राजकिशोर प्रसाद, कन्हाई यादव, ननदेव राम, विश्वनाथ राम, अशोक सिंह, कुमारी नीलम, सुशीला कुमारी, शब्बीर खान, शीला साह, अशोक कुमार यादव, संजय कुमार सिन्हा, विजय कुमार यादव, मनोहर यादव समेत शिक्षा विभाग के लातेहार जिले अंतर्गत सभी प्रखंडों के शिक्षा कर्मी व शिक्षक मौजूद थे।

बरवाडीह में रिटायर टीचर को सम्मानित करते आरडीडीई।
खबरें और भी हैं...