- Hindi News
- National
- Medininagar News Registration Of Bs 4 Vehicles Is Possible Only Till 31 March
बीएस4 वाहनों का रजिस्ट्रेशन 31 मार्च तक ही संभव
मेदिनीनगर | बीएस4 वाहनों का रजिस्ट्रेशन 31 मार्च तक कराना जरूरी होगा । यह निर्देश जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेश कुमार सिंह ने सभी शोरूम के संचालकों को दिया है। जारी आदेश में उन्होंने कहा है कि 1 अप्रैल से सिर्फ बीएस 6 वाहनों का ही रजिस्ट्रेशन होगा। अस्थाई रजिस्ट्रेशन वाले वाहनों के लिए भी यह जरूरी है कि वह अस्थाई नंबर लेकर दूसरे जिला दूसरे राज्यों में रजिस्ट्रेशन के लिए जो कागजात दिया है । वह अपना रजिस्ट्रेशन समय से करा ले समय से रजिस्ट्रेशन नहीं कराने पर परिवहन विभाग इसके लिए जिम्मेदार नहीं होगा। उन्होंने निर्देश में कहा है कि परिवहन विभाग के दिशा निर्देश के आलोक में यह पत्र जारी किया गया है।