पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Vishrampur News Salute To The Martyrs Of The Martyrs In Sri Guru Singh Sabha

श्रीगुरु सिंह सभा में शहीदों की मिट्टी को किया गया नमन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मेदिनीनगर | इस मिट्टी को नमन करो कार्यक्रम के तहत जलियांवाला बाग कांड के 100 साल पूरे होने पर शहादत स्थल की मिट्टी को कलश में लेकर अभाविप द्वारा भ्रमण कराया जा रहा है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सौजन्य से इसी कड़ी में संदेश यात्रा श्रीगुरु सिंह सभा पहुंचा। जहां दर्जनों सिख महिला पुरुषों ने शहादत की पवन मिट्टी को नमन किया और उसे पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में बताया कि उनका मकसद है हमारे शहीदों की मंसूबों और उनकी सोच को जन-जन तक पहुंचाना और एक नए राष्ट्र का निर्माण करना है। सिख संगत की ओर से इंद्रजीत सिंह डिंपल ने कहा कि सिख धर्म सनातन की रक्षा अबला और महिलाओं के सुरक्षा के लिए ही निर्माण हुआ था। तत्कालीन मुगल शासकों ने हिंदू धर्म पर अनेक जुल्म करते हुए उनकी बेटियों और बहुअाें को अगवा करके ले जाते थे। उस समय सिखों की फौज उन्हें गोरिल्ला युद्ध पद्धति से छुड़ाकर मध्य रात्रि को गुरुद्वारे में लाकर शरण देती थी। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री राजीव रंजन देव पांडेय, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य विनीत कुमार, नगर मंत्री गोविंद मेहता, राहुल कुमार रजनीकांत, प्रकाश राय, धर्मेंद्र विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...