पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बिहार सहित 11 राज्याें में स्कूल और काॅलेज बंद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

देश में काेराेनावायरस (काेविड-19) से निपटने के लिए युद्धस्तर पर काम किया जा रहा है। केंद्र अाैर राज्य सरकाराें ने इसके संक्रमण काे राेकने एहतियाती कदम उठाए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी कर लाेगाें काे विदेश यात्राअाें से बचने की सलाह दी है। हरियाणा अाैर महाराष्ट्र में नए मरीजाें के मिलने से देश में काेराेनावायरस पीड़िताें की संख्या बढ़कर 81 हाे गई है।

दिल्ली सहित उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू कश्मीर और लद्दाख में स्कूलों और कॉलेजों की छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। किसी राज्य में 31 मार्च तो किसी राज्य में 22 मार्च तक छुट्टियां घोषित की गईं हैं। कुछ राज्यों में इसे अनिश्चितकाल के लिए घोषित किया गया है। मध्य प्रदेश में अगले अादेश तक स्कूल-काॅलेज काे बंद किया गया है। यूपी ने 22 मार्च अाैर बिहार ने 31 मार्च तक स्कूल-काॅलेज बंद करने की घाेषणा की है। वहीं झारखंड में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को 15 अप्रैल तक स्थगित कर दिया गया है।

भारत ने उठाए ये कदम


{30 मार्च तक श्रीलंका, फ्रांस, जर्मनी की उड़ानें रद्द

{लखनऊ में 15 अाैर काेलकाता में 18 मार्च काे दक्षिण अफ्रीका से हाेने वाला वनडे मैच रद्द, पहले ये मैच बिना दर्शकाें के कराने की तैयारी थी

{अाईपीएल 29 मार्च से टालकर 15 अप्रैल कर दिया गया है

{सुप्रीम काेर्ट 16 मार्च से सिर्फ जरूरी मामलाें की सुनवाई करेगा, वकीलाें के अलावा अन्य के काेर्ट में अाने पर राेक रहेगी

{जेएनयू, जामिया मिलिया इस्लामिया विवि की सभी कक्षाएं, परीक्षाएं अाैर प्रायाेगिक कक्षाएं 31 मार्च तक बंद, अाफिस खुलेंगे

{42 हजार से ज्यादा संदिग्ध देश में निगरानी में रखे गए हैं

{दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में अाइसाेलेशन वार्ड बनाया गया है

खबरें और भी हैं...