ओवरलोड हाइवा के परिचालन पर रोक के लिए एसडीओ ने लिखा पत्र
बराज के ऊपर से ओवरलोड हाइवा।
छतरपुर | एसडीओ नरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता को पत्र प्रेषित कर बटाने नदी पर स्थित बराज के ऊपर से ओवरलोड हाइवा के परिचालन पर रोक लगाने को कहा है । पत्र की कॉपी उपायुक्त, डीएमओ, डीटीओ, डीएसपी व सीओ को भी प्रेषित है । एसडीओ ने कहा है कि बराज की इतनी क्षमता नहीं है कि उस पर 20 टन लोड से अधिक का परिचालन किया जा सके । ओवरलोड परिचालन से बराज के ध्वस्त होने की संभावना बरकरार है । ऐसे में सूचना पट्ट लगा कर ओवरलोड हाइवा के परिचालन पर रोक व परिचालन करने वालों पर समुचित कार्रवाई करना सुनिश्चित किया जाए । इस बावत माइंस संचालकों को भी नोटिस दी गयी है । बटाने बराज पर खतरा उत्पन्न होने पर उनका लीज रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी ।