- Hindi News
- National
- Medininagar News Sensation Spread In The Area Due To The Body Of A Young Man In A Well
कुएं में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी
पांकी | पांकी थाना क्षेत्र के कोनवाई बस स्टैंड के समीप दक्षिण की ओर लगभग 500 मीटर की दूरी पर सिंचाई कुएं में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शुक्रवार की सुबह कुएं में शव मिलने की सूचना पूरे गांव में आग की तरह फैल गई जिसके बाद सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण कुएं के पास शव देखने के लिए उमड़ पड़े। घटना की सूचना मिलते ही पांकी पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंच कुएं से शव को बाहर निकाला। साथ ही हत्या के कारणों व शव की पहचान की जाने लगी लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भिजवाया व मामले की जांच में जुटी।