पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सैरातों की बंदोबस्ती की तिथि निर्धारित, 20 से शुरू होगा डाक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मेदिनीनगर | नगर निगम प्रशासन ने शहरी क्षेत्र के कई सैरातों की बंदोबस्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नगर निगम के नगर आयुक्त दिनेश प्रसाद ने बताया कि सैरातों की बंदोबस्ती के लिए तिथि निर्धारित कर दी गयी है। नगर निगम कार्यालय में 20 मार्च को दोपहर 12.30 बजे से सैरातों की बंदोबस्ती के लिए खुला डाक शुरू होगा। जिन सैरातों की बंदोबस्ती 20 मार्च को नहीं हो सकेगा, उसके लिए 21 मार्च को भी खुला डाक होगा। यदि इन दोनों तिथि को भी सैरात की बंदोबस्ती नहीं हो सका, तो 23 मार्च को भी खुली डाक के माध्यम से बंदोबस्ती की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उन्होंने बताया कि शहर के मुख्य सब्जी बाजार, मुख्य गल्ला बाजार, सब्जी बाजार रेडमा, बकरी बाजार, सब्जी बाजार गांधी मैदान रोड, होर्डिंग बोर्ड, सब्जी बाजार सदीक चौक, वाहन पार्किंग गीता भवन से थाना रोड, टैक्सी स्टैंड रिहर्सल मोड़, वाहन पार्किंग शिवाजी मैदान रोड एवं गिरिवर स्कूल से नदी किनारे शिवाला घाट, टैक्सी स्टैंड बड़ा तालाब के पास,ताड़ पेड़,टैक्सी स्टैंड कोयल पुल के निकट, वाहन पार्किंग अस्पताल चौक सैरातों की बंदोबस्ती किया जाएगा।
खबरें और भी हैं...