सामाजिक समिति ने किया होली मिलन का आयोजन
विश्रामपुर | नप मुख्यालय के सोरडीहा स्थित शिवमंदिर परिसर में स्वयंसेवी संस्था विश्रामपुर सामाजिक समिति के अध्यक्ष व वरिष्ठ समाजसेवी संजय कुमार पांडेय ने होली मिलन व भोजपुरी भक्ति गायन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि पुलिस अनुमंडल के एसडीपीओ सुरजीत कुमार विशिष्ट अतिथि सह आरसीयू विवि के चांसलर डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी, थाना प्रभारी श्रीभगवान सिंह, जिला भाजपा के वरीय नेता रामचन्द्र यादव, इदरीश हवारी एसएम एश्ले, विजय कुमार रवि इस कार्यक्रम में मंचासीन थे। अध्यक्षता संजय कुमार पांडेय व संचालन रेड रोज पब्लिक स्कूल के निदेशक राजन पांडेय ने किया। मुख्य संबोधन में एसडीपीओ ने होली के महत्व, प्रकृति से जुड़ाव के महत्व को प्रतिपादित करते हुए इसे पूरे सौहार्द व भाईचारगी के साथ मनाने पर जोर दिया। कुलाधिपति डॉ. ईश्वर सागर ने होली के विकृत स्वरूप से दूर रहने की नसीहत दी। साथ ही मिल्लत से गिले-शिकवे भूलकर होलिकोत्सव का आनंद उठाने की
नसीहत दी।