घायल चौकीदार के पुत्र की रिम्स में मौत
विश्रामपुर | थाना चौकीदार जितेंद्र पासवान के सड़क दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल बड़ा बेटा शैलेश पासवान 25 वर्ष की रिम्स में इलाज के दौरान शुक्रवार अहले सुबह दम तोड़ दिया। शव उसके नावाडीहकला स्थित आवास पर शुक्रवार तीसरे प्रहर पहुंचते ही कोहराम मच गया। एक साल पहले ही उसकी शादी सिगसिगी में हुई थीं। होलिका दहन की रात वह बाइक से ससुराल जाते वक्त अपनी प|ी व नवजात मासूम बेटी से मिलने जाते वक्त थोड़ा पहले तीखे मोड़ पर फिसल कर कौमा में चला गया था। इसके बाद उसका रिम्स में इलाज चल रहा था। लेकिन चिकित्सक काफी प्रयास के बावजूद उसे नहीं बचा सके। पूरे विश्रामपुर थाना पुलिस में चौकीदार पुत्र की दुःखद मौत से शोक की लहर व्याप्त है। थाना प्रभारी श्रीभगवान सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने शोक संतप्त परिवार से मिलकर सांत्वना व्यक्त किया है।