पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

छात्रों को अवकाश अवधि का चावल दिया गया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हरिहरगंज | प्रखंड क्षेत्र के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय खाप कटैया में शुक्रवार को सूखा राहत के तहत मध्याह्न भोजन योजना का पूरे साल के अवकाश के 25 दिनों का चावल कक्षा पहली से आठवीं के छात्रों के बीच वितरण किया गया। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के द्वारा प्रदत्त एक से पांच वर्ग के 167 बच्चों के ढाई किलोग्राम तथा छह से आठ वर्ग के 108 बच्चों के बीच तीन किलो सात सौ पचास ग्राम प्रति छात्र के हिसाब से चावल वितरण किया गया। मौके पर प्रधानाध्यापक अर्जुन बैठा ने बताया कि विभागीय निर्देश के आलोक में विद्यार्थियों के बीच कक्षा पांच तक प्रति छात्र 112 तथा कक्षा 8 तक प्रति छात्र 167 रुपए तय राशि का भी वितरण किया जाना है । इस अवसर पर समाजसेवी गौतम पंसस अखिलेश शिक्षक प्रवीण रंजन, श्यामदेव, संजय, अमरेश कुमार एसएमसी अध्यक्ष रविन्द्र राम सहित कई ग्रामीण मौजूद थे ।
खबरें और भी हैं...