पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Latehar News Sujit And Aman Saw39s Two Henchmen Seized Rs 270 Lakh Recovered From Levy

सुजीत और अमन साव के दो गुर्गे धराए लेवी से वसूले 2.70 लाख रुपए भी जब्त

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लातेहार सदर थाना पुलिस ने एक बार फिर गैंगस्टर सुजीत सिन्हा एवं अमन साव गिरोह के दो सदस्यों को लेवी की रकम के साथ जिला मुख्यालय से पकड़ा है। पुलिस ने उनके पास से लेवी के वसूले गए 2 लाख 70 हज़ार रुपए नकद और तीन मोबाइल फ़ोन भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार गुर्गों में आनंद कुमार सोनकर उर्फ राहुल सोनकर पिता संतोष कुमार सोनकर (गोलपर, रामगढ़ कैंट) व चंदन कुमार साव पिता लोकनाथ साव (सांकुल, पतरातू) शामिल हैं। चंदन पर पतरातू थाना में तीन मामला भी दर्ज है। गौरतलब हो कि हाल में ही पुलिस ने इस गैंग के तीन गुर्गों को लातेहार रेलवे स्टेशन के नजदीक के साथ से हथियार के साथ दबोचा था, जब वे लेवी वसूलने यहां पहुंचे थे। एसपी कार्यालय में आयोजित प्रेेस वार्ता में एसपी प्रशांत आनंद ने बताया कि सदर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता को सूचना मिली थी कि अमन गिरोह का एक सक्रिय सदस्य किसी व्यक्ति से लेवी की रकम वसूलने के लिए लातेहार शहर के चटनाही चौक के आस-पास पहुंचा है। थाना प्रभारी ने तत्काल लातेहार के एसपी प्रशांत आनंद को मामले की जानकारी दी और निर्देशानुसार चटनाही चौक से एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में पकड़ लिया। अपराधी ने पूछताछ में अपना नाम चंदन कुमार (रामगढ़) बताया। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधी की निशानदेही पर गिरोह के एक अन्य साथी आनंद कुमार सोनकर (रामगढ़) को भी गिरफ्तार कर लिया। आनंद सोनकर लेवी की रकम में से 25 हजार रुपए लेने चंदन साव के पास पहुंचा था कि पुलिस ने ट्रैप कर उसे पकड़ लिया।

खबरें और भी हैं...