पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गिरिडीह में कोरोना का संदिग्ध मरीज मिला, रिम्स रेफर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गिरिडीह में शुक्रवार को कोरोना का एक संदिग्ध मरीज इलाज कराने सदर अस्पताल पहुंचा। उसे देखने के बाद सदर अस्पताल के जिला सर्विलांस ऑफिसर डॉ. सत्यवती हेम्ब्रम ने रिम्स,रांची रेफर कर दिया। मरीज (24) जाे भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के खरियोडीह चतरो का रहने वाला है। साथ आए परिजनों ने बताया कि वह दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। दिल्ली में किसी डॉक्टर से इलाज कराया, तो बताया गया कि वह कोरोना वायरस से पीड़ित है। वह चार दिन पूर्व दिल्ली से अपने घर वापस आ गया। शुक्रवार को वह इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचा, जहां से उसे बेहतर जांच व इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। सिविल सर्जन डॉ. अवधेश कुमार सिन्हा ने बताया कि देवरी प्रखंड के खरयोडीह का एक संदिग्ध मरीज सदर अस्पताल पहुंचा था। वह खुद काे काेराेना का मरीज बता रहा था। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हाे पाएगी। बताया कि वायरस का ब्लड सैंपल पुणे नहीं भेजकर जमशेदपुर स्थित वीआरडीएल लैब जांच के लिए भेजा जाएगा।

खबरें और भी हैं...