गया में ट्रेन से उतारा गया संदिग्ध जापानी, एएनएमएमसीएच में भर्ती
गया सदर | नई दिल्ली-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से गुरुवार को कोरोना के संदिग्ध जापानी युवक को गया जंक्शन पर उतारा गया। एएनएमएमसीएच के अाइसाेलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। संदिग्ध का नमूना लेकर उसे जांच के लिए आरएमआरआई भेजा गया है। आइसोलेशन वार्ड में पहले से भर्ती म्यांमार के नागरिक की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। युवक को खांसी हो रही थी, सांस लेने में तकलीफ थी व गले में दर्द था। ट्रेन से उतारा गया युवक शियो इनोव जापान के तकातसू कावाशाकी का रहने वाला है।