- Hindi News
- National
- Sadar News Suspected Patient Dies In Karnataka Rake On Biometric Attendance In Jharkhand
कर्नाटक में संदिग्ध मरीज की मौत झारखंड में बायाेमैट्रिक हाजिरी पर राेक
देश में कोरोनावायरस (कोविड-19) के मंगलवार को 10 नए मामले सामने आए। इनमें 6 मामले अकेले केरल के हैं। इन्हें मिलाकर कुल मामलों की संख्या 60 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पीड़ितों में 85 साल का बुजुर्ग भी है, जो दुबई से जयपुर लौटा है। इस बीच, कर्नाटक के एक संदिग्ध मरीज की हैदराबाद में मौत हो गई। अगर उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो देश में कोरोना से मौत का यह पहला मामला होगा। केरल में एक 85 साल की बुजुर्ग महिला की स्थिति नाजुक है। वहीं काेराेनावायरस काे देखते हुए झारखंड सरकार ने अपने कर्मचारियाें के लिए बायाेमैट्रिक हाजिरी पर राेक लगा दी है। कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने बुधवार काे जारी अादेश में कहा गया है कि अगले अादेश तक बायाेमैट्रिक हाजिरी पर राेक रहेगी। इस दाैरान कर्मचारी उपस्थिति रजिस्टर में अपनी हाजिरी लगाएंगे। उधर, एअर इंडिया का विमान बुधवार को 83 नागरिकों को लेकर इटली से नई दिल्ली पहुंचा।
काेडरमा में मिला संदिग्ध मरीज, सदर अस्पताल में भर्ती
मरकच्चो (कोडरमा) | सिमरिया पंचायत के 35 साल के एक युवक काे काेराेना वायरस से संक्रमित हाेने के संदेह में काेडरमा सदर अस्पताल के अाइसाेलेशन वार्ड में रखा गया है। यह युवक दिल्ली में ऑटो चलाता है और हाेली पर दिल्ली से गांव अाया था। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डाॅ. रंजन ने बताया कि युवक काे 10 दिनाें तक अाॅब्जर्वेशन में रखा जाएगा।
रिम्स से 17 सैंपल भेजे, 14 की अाई रिपाेर्ट, सभी निगेटिव
रांची | रिम्स से बुधवार काे तीन अाैर संदिग्ध मरीजाें का सैंपल जांच के लिए काेलकाता भेजा गया। ये तीनाें छह मार्च काे जर्मनी से लाैटे हैं। इनमें से एक दंपती हवाई नगर का है जाे घर चला गया है। शुक्रवार तक तीनाें की रिपाेर्ट अाएगी। राज्य से अब तक 17 सैंपल भेजे गए थे14 की रिपाेर्ट अा चुकी है। इनमें काेराेना की पुष्टि नहीं हुई है।