पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Medininagar News The Philanthropist Gave The Assistance Of 10 Thousand To The Family Of The Deceased

समाजसेवी ने मृतक के परिजन को दी ~10 हजार की सहायता राशि

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

परिजनों को सहायता राशि देते समाजसेवी लव मेहता।

हुसैनाबाद | हरिहरगंज विधानसभा के युवा समाजसेवी लव मेहता ने सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने के बाद मृतक के परिजन को दस हज़ार की नगद सहायता राशि दी।विदित हो कि हैदरनगर प्रखंड क्षेत्र के कुकहि गांव निवासी सूर्यदेव शर्मा का 29 फरवरी को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। स्वर्गीय शर्मा की चार बेटियां और एक पुत्र हैं। शर्मा की आर्थिक स्थिति दयनीय है। गुरुवार की शाम मृतक के श्राद्धकर्म में समाजसेवी लव मेहता ने उनके घर पहुंचकर श्राद्धकर्म में शामिल होकर परिजनों को सांत्वना देते हुए हर कदम पर मदद का आश्वासन देकर तत्काल दस हज़ार की आर्थिक सहायता प्रदान की और दुख की घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य व साहस देने की कामना की। मौके पर पंचायत समिति सदस्य मनोज पासवान, राजन मेहता, राजेश मेहता, मनोज मेहता सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...