पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एक बोलेरो को बचाने में दूसरी पलटी, सवार सुरक्षित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

_photocaption_गारु | बारेसांड़ थाना क्षेत्र के कुम्हारमरवा घाटी के पास शुक्रवार की सुबह अनियंत्रित होकर एक बोलेरो (जेएच03आर-0812) पलट गयी। हालांकि, इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। बताया जाता है कि उक्त बोलेरो महुआडांड़ से डालटनगंज की ओर तेज रफ्तार से जा रही थी। इसी बीच कुम्हारमरवा घाटी के पास विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य बोलेरो को बचाने के क्रम में अनियंत्रित होकर पलट गयी। दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो के चारों चक्के ऊपर हो गए हैं। बोलेरो में चालक समेत दो लोग सवार थे, जो बाल-बाल बच गए। गाड़ी पलटने के बाद चालक और गाड़ी में सवार युवक गाड़ी छोड़कर भाग निकले। *photocaption*
खबरें और भी हैं...