- Hindi News
- National
- Medininagar News The Term Of The Controller Of Examination Of Npu Is Over
एनपीयू के परीक्षा नियंत्रक का कार्यकाल खत्म
मेदिनीनगर | एनपीयू के परीक्षा नियंत्रक डाॅ. विजय कुमार प्रसाद अगले आदेश तक अपने पद पर बने रहेंगे। यह जानकारी एनपीयू के कुलपति डाॅ. एसएन सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि जब तक कुलाधिपति राज्यपाल के स्तर से नए परीक्षा नियंत्रक की नियुक्त संबंधी कोई आदेश प्राप्त नहीं हो जाता, कामचलाऊ व्यवस्था के रूप में तब तक डाॅ. विजय कुमार प्रसाद ही परीक्षा नियंत्रक के रूप में कार्य करते रहेंगे ।