पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महुआडांड़ में चोरों ने चुराया पिकअप वैन, मामला दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महुआडांड़| प्रखंड मुख्यालय के रहने वाले सुनील लाल दास पिता स्व. विशेश्वर दास पकरी मुहल्ला निवासी की पिकअप (जेएचO7सी-1451) को मंगलवार रात अज्ञात अपराधियों ने चोरी कर ली। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन बिरसा चौक के समीप खड़ी थी। पिकअप वाहन के मालिक सुनील लाल दास ने बताया कि घटना की जानकारी उनके द्वारा महुआडाड़ थाना पुलिस को दे दी गई है। महुआडांड़ थाना प्रभारी महेंद्र करमाली ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है और अपराधियों की धर पकड़ के छापामारी जारी है।
खबरें और भी हैं...