दुकान में आग लगने से हजारों के सामान जले
दंगवार मध्य विद्यालय के मुख्य पथ पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया। जानकारी के अनुसार सुरेंद्र प्रसाद की गुमटी नुमा दुकान में 8 मार्च की रात्रि आग लगाए जाने से गुमटी में रखे लगभग 60 से 70 हजार रुपयों का सामान जलकर खाक हो गया। इसकी जानकारी समाजसेवी मनोज कुमार गुप्ता व ग्रामीण जनता ने देते हुए कहा कि भुक्तभोगी अपने परिवार का भरण पोषण इसी दुकान की आमदनी से करता था जो अब पूरी तरह से तबाह हो गया है। वही मौके पर दंगवार ओपी प्रभारी हुसैनाबाद थाना प्रभारी, अंचल प्रभारी आदि ने घटनास्थल का मुआयना किया तथा भुक्तभोगी को हरसंभव सरकारी मदद देने का आश्वासन दिया।