- Hindi News
- National
- Latehar News Three Members Of Adim Tribe Family Flow Into The River Mait
अादिम जनजाति परिवार के तीन सदस्य नदी में बहे, माैत
झारखंड में परहिया जाति के कुल आठ हजार लोग
जंगल से बांस काटकर लाैट रहे अादिम जनजाति (परहिया जाति) के एक ही परिवार के तीन लाेग नदी में डूब गए। तीनाें की माैत हाे गई। मृतकाें में नरेशगढ़ गांव के कुंडपानी टाेला निवासी दासाे परहिया (40), प|ी बसंती देवी (36) अाैर बेटी सरिता कुमारी (4) शामिल हैं।
ये तीनाें शुक्रवार काे बांस काटने के लिए पहाड़ पर गए थे। शाम काे लाैटते समय बारिश शुरू हाे गई। इससे पहाड़ी नदी धड़धड़ी में बाढ़ अा गई अाैर तीनाें बह गए। देर शाम तक ये लाेग नहीं लाैटे ताे खाेजबीन शुरू हुई। शनिवार देर शाम इन तीनाें के शव करीब एक किमी दूर मिले। पूर्व विधायक प्रकाश राम ने डीसी काे घटना की जानकारी दी ताे पुलिस पहुंची अाैर शवाें काे पाेस्टमार्टम के लिए भिजवाया। रविवार शाम तीनाें का अंतिम संस्कार किया गया। सदर एसडीअाे सागर कुमार, बीडीअाे गणेश रजक अाैर सीअाे हरीश कुमार सदर अस्पताल पहुंचे। बीडीअाे ने पांच हजार, सीअाे ने तीन हजार अाैर कल्याण विभाग की अाेर से दाे हजार रुपए दिए गए। गाैरतलब है कि परहिया जाति के लाेग बांस की टाेकरी अाैर सूप अादि बनाकर बेचते हैं।