पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Latehar News Three Minor Thieves Arrested Several Stolen Goods Including Moped Recovered

तीन नाबालिग चोर गिरफ्तार, मोपेड समेत कई चोरी के सामान बरामद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होलिका दहन की रात सदर थाना क्षेत्र के किराना दुकान, मोबाइल व फल दुकान में चोरी करनेवाले तीन नाबालिग चोरों को पकड़ने में पुलिस ने कामयाबी पाई है। सदर थाना के इंस्पेक्टर अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ताला तोड़कर चोरी करनेवाले नाबालिग चोर अमवाटिकर क्षेत्र में एकत्रित हुए हैं। इसके बाद पुलिस अवर निरीक्षक रंजीत कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने शहर के पहाड़पुरी, रेहड़ा व अमवाटिकर में छापामारी की, जहां से तीन नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार नाबालिगों ने उपरोक्त चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकारी है। गिरफ्तार चोरों के पास से चोरी की एक मोपेड, 14 मोबाइल, चार पावर बैंक, छह ब्लूटूथ स्पीकर, दो आईपैड स्पीकर व एक गल्ला बरामद किया गया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि गिरफ्तार नाबालिगों को रिमांड होम भेजा जाएगा। छापामारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक रंजीत कुमार यादव व जमील अंसारी, रोशन कुमार समेत कई जवान मौजूद थे। गौरतलब हो कि पिछले दिनों शहर के कई रिहायशी इलाकों के सूने घरों से चोरी की घटनाएं घट चुकी हैं, लेकिन इसका उद्भेदन करने में अब तक पुलिस नाकाम रही है।

बरामद चोरी की सामग्रियां।
खबरें और भी हैं...