- Hindi News
- National
- Latehar News Three People Firing At Home On The Evening Of Holi Were Arrested Desi Katta And Bullet Recovered
होली की शाम घर पर फायरिंग करनेवाले तीन गिरफ्तार, देसी कट्टा व गोली बरामद
लातेहार सदर थाना क्षेत्र के मननचोटाग ग्राम निवासी रुपेश यादव के घर पर पहुंचकर तीन अपराधियों ने होली की देेेर शाम मंगलवार को जान मारने की नीयत से फायरिंग की। हालांकि, इस घटना में रुपेश बाल-बाल बच गया। इसके बाद उसने सदर थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। सूूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मंगलवार की रात को ही घटना शामिल तीनों अपराधकर्मियों को हथियार और गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि तीनों अपराधियों ने रुपेश यादव पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई थी।गिरफ्तार अपराधियों में कुलदीप यादव पिता श्रवण यादव, टिंकू यादव पिता प्रदीप यादव (दोनों मननचोटाग, लातेहार) व डुरुआ निवासी विकास कुमार यादव पिता मखीरन यादव शामिल हैं। लातेहार एसडीपीओ बीरेंद्र राम ने बुधवार को आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि इन अपराधकर्मिंयों ने रुपेश यादव के घर पर होली की शाम गोलीबारी की थी। रुपेश ने पुलिस को घटना में शामिल लोगों के नाम बताये थे। एसडीपीओ ने बताया कि सदर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर अमित कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रात में ही तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने उनके पास से एक लोडेड देशी कट्टा, एक जिन्दा गोली और एक फायर किया हुआ खोखा बरामद किया है। पुलिस की गिरफ्त में आया टिंकू यादव (घाघरा, गुमला) में एक आपराधिक घटना में भी वांछित है।छापामारी में इंस्पेक्टर सह थानेदार के अलावा अनि रंजीत राम, परीक्ष्यमान पुलिस अवर निरीक्षक जमील अंसारी, धर्मेंद्र कुमार महतो, राकेश राम व राकेश कुमार मेहता शामिल थे।