पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

तीन वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

थाना क्षेत्र अन्तर्गत चरांई पंचायत के एक गांव में एक तीन वर्षीय बच्ची से नशे में धुत्त युवक द्वारा दुष्कर्म किये जाने का मामला उजागर हुआ है। घटना होली के दूसरे दिन बुधवार सुबह की है। पुलिस ने उसी गांव के 25वर्षीय दुष्कर्मी युवक अरुण राम को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार पीडि़ता बच्ची सुबह अपने 5वर्षीय भाई के साथ शौच के लिए समीप के अरहर के खेत में गयी थी। जहां नशे में धुत्त उक्त युवक ने भाई को डरा धमका कर भगा दिया और बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। जिससे बच्ची की हालत गंभीर हो गई। मामले की जानकारी बच्चे ने अपनी मां को दी। महिला ने ग्रामीणों के सहयोग से पीडि़ता को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लायी और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर डीएसपी शंभु कुमार सिंह बरडीहा पहुंचे और पीडि़ता के भाई के निशानदेही पर दुष्कर्मी युवक को गिरफ्तार कर महिला थाना प्रभारी को सुपुर्द कर दिया है। पीडि़ता को बेहतर इलाज व मेडिकल जांच के लिए पीएमसीएच मेदिनीनगर भेजा गया है।

खबरें और भी हैं...