पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शिक्षकों को दिया निष्ठा का प्रशिक्षण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चैनपुर | रामगढ़ प्रखंड में निष्ठा के तहत प्रथम बैच का प्रशिक्षण रामगढ़ स्नातक उच्च विद्यालय में गुरुवार को 53 प्रधानाध्यापकों को प्रशिक्षण दिया गया । इसमें शिक्षकों को बताया गया कि प्रारंभ ईमानदारी कर्तव्य निष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ शिक्षण कार्य करें । मौके पर उपस्थित प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी हरेंद्र तिवारी प्रखंड रामगढ़ के स्नातक उच्च विद्यालय में निष्ठा प्रशिक्षण के प्रथम बैच का शुभारंभ प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रामगढ़ प्रधानाध्यापक रामगढ़ व प्रशिक्षक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर उद्घाटन किया ।

इस अवसर पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को सकारात्मक सोच रखनी चाहिए, सदैव खुश रख कर अपने कार्य का शत-प्रतिशत परिणाम लिया जा सकता है ।बीपीओ रोहित कुमार गुप्ता ने सभी शिक्षकों को ड्रेस कोड एवं अनुशासन में रहकर प्रशिक्षण लेने के बात कही। इस मौके पर नंदकिशोर गुप्ता ने निष्ठा प्रशिक्षण मॉड्यूल एवं उद्देश्य से परिचय कराते हुए कहां की निष्ठा प्रशिक्षण राज्य के प्रारंभिक विद्यालय के प्रधान एवं शिक्षकों के समग्र उन्नयन एवं उन्मुखीकरण हेतु मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित है, इसे ईमानदारी पूर्वक संपन्न कराना है । इस मौके पर प्रखंड रामगढ़ के विभिन्न विद्यालयों के 53 प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक प्रशिक्षणार्थी ने भाग लिया।
खबरें और भी हैं...