अश्लील गाना बजाने के दो आरोपी को भेजा गया जेल
चैनपुर | थाना क्षेत्र के कंकारी गांव में बुधवार की शाम में होली जुलूस के दौरान डीजे साउंड में अश्लील गाना बजाने व आपस में मारपीट करने के आरोपी कंकारी गांव निवासी हीरा चौधरी व उपेंद्र चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। चैनपुर थाना प्रभारी सुनीत कुमार ने बताया कि जुलूस के दौरान दोनों युवक शराब के नशे मे हो कर अश्लील गाना बजाते हुए आपस में मारपीट कर रहे थे। घटनास्थल पर पुलिस पहुंची तो पुलिस पर यह दोनों युवक पथराव करने लगे जिसके आरोप में दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।