जमीन विवाद में दो भाइयों में मारपीट, 10 पर केस
चैनपुर|क्षेत्र के ओड़नार गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो गोतिया परिवार अापस में भिड़ गए। इसमें दोनों तरफ से जमकर मारपीट हुई है। इसमें एक पक्ष के अजय सिंह में चैनपुर थाना में उदय सिंह, चंपा देवी एवं संतोष सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। वहीं दूसरे पक्ष के उदय सिंह ने भी चैनपुर थाना में अजय सिंह, संजय सिंह, प्रवेश सिंह, अनुज कुमार, नेपरी देवी, गुड्डी देवी, रानी देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाना प्रभारी सुनीत कुमार ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर होली के दिन दोनों तरफ से मारपीट हुई। मामले को दर्ज कर छानबीन की जा रही है।