- Hindi News
- National
- Balumath News Two Day Conference Cum Camp Of Tribal Leaders From Tomorrow
आदिवासी नेतृत्वकर्ताओं का दो दिनी सम्मेलन सह शिविर कल से
लातेहार | शहर के आदिवासी वासा ओड़ा में 14 और 15 मार्च को दो दिवसीय झारखंडी आदिवासियों की पड़हा व्यवस्था क्षेत्र के पड़हा बेल, दिवान कोटवार धर्मअगुवा, समाज के विभिन्न संगठनों, बुद्धिजीवियों, नेतृत्वकर्ता का सम्मेलन सह शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए जिला पड़हा समिति के लालमोहन सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन में जिलेभर के पड़हा बेल, दिवान कोटवार धर्मअगुवा, समाज के विभिन्न संगठनों, बुद्धिजीवी शामिल होंगे व वर्तमान समय में पड़हा क्षेत्र अंतर्गत एनपीआर, एनआरसी पर आम आदमी और नेतृत्वकर्ताओं की समझ पर अपना मंतव्य देंगे।