हुसैनाबाद के दो घरों में लगी आग, केस दर्ज
हुसैनाबाद|थाना क्षेत्र के भगवान पुर व झरहा गांव में अज्ञात लोगों के द्वारा घर मे आग दिया गया, जिससे हजारों की क्षति हुई है। मिली जानकारी के अनुसार हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव के धनेश राम के झोपड़ी में होलिका दहन की रात में कुछ शरारती तत्व के द्वारा आग लगा दिया, जिससे झोपड़ी एव रखे हुए समान जलकर खाक हो गई। इधर झरहा गांव निवासी कमलेश राम के घर में अचानक आग लग गई, जिससे अनाज जल गए व तीन पशु झुलझ गए। आग से प्रभावित परिवार ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।