होलिका दहन को लेकर दो पक्षों में मारपीट, मामला दर्ज
हुसैनाबाद| थाना के सामूडीह गांव में होलिका दहन के दौरान हुई विवाद में दोनों पक्ष से थाना में मामला दर्ज किया गया है। सामूडीह गांव निवासी विमला देवी ने आवेदन देकर कहा है कि मेरी बेटी सामूडीह देवी मंदिर की ओर गई थी। जहां होलिका दहन हो रहा था। होलिका दहन के दौरान युवकों द्वारा पटाखे फोड़े जा रहे थे। इसी को देखने मेरी बेटी चली गई। जहां गांव के ही लवकुश यादव ने मेरी बेटी का बांह पकड़ लिया। उसका विरोध करने पर उसके परिजनों ने जमकर हम दोनों के साथ मारपीट कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। इसी को लेकर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। विमला ने लवकुश यादव, नागदेव यादव, वैंकटेश यादव, विकास यादव, गंगा यादव, सतेंद्र यादव, रंजीत यादव, बबलू यादव, चरितर यादव, हरेंद्र यादव को आरोपी बनाया है। विमला ने आवेदन में यह भी कहा है कि गांव के कुछ लोग अगर नहीं रहते तो जान से मार देते। इधर कृष्णा यादव ने भी विमला देवी सहित अन्य लोगों पर भी मामला दर्ज कराया है। कृष्णा ने आवेदन में कहा है कि मारपीट के दौरान नागदेव यादव, वैंकटेश यादव, लवकुश यादव भी गंभीर रुप से घायल हैं।