माेहम्मदगंज में अज्ञात शव बरामद
मोहम्मदगंज|थानान्तर्गत मोहम्मदगंज कादल मुख्य पथ और रेलवे कटिंग के बीच पहाड़ी के पास झाड़ी में सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति करीब 30 वर्षीय का शव पड़ा हुआ है। शव हत्या कर फेंके जाने की अाशंका है। मृतक लाल रंग का शर्ट पहना हुआ है और गर्दन में कटे का निशान है। इस संबंध में थाना प्रभारी अमरदीप ने बताया कि इस स्थल पर एक शव होने की सूचना मिली है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर घटना कब की है, कैसे हुई है, सभी पहलुओं पर छानबीन करेगी।