एके सिंह कॉलेज में अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग
हुसैनाबाद|एके सिंह कॉलेज के स्टोर रूम में होलिका दहन के दिन अज्ञात लोगो ने आग लगा दिया है। जिससे हजारों की संम्पति जलकर खाक हो गई। मिली जानकारी के अनुसार होलिका दहन के रात मे शरारती तत्व के रात्रि में आग लगा दिया। आग की लपटें को देखकर ग्रामीणों ने शोर मचाया, तब जाकर आग पर काबू पा लिया। इधर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विजय कुमार की सक्रियता से बड़ी घटना घटने से पहले ही आग पर काबू पाया गया। कॉलेज के कॉमन रूम में रखे आलमीरा का कुछ हिस्सा जल गया। मौके पर देवरी ओपी के पुलिस बल अग्निशामक के साथ पहुच ग्रामीणों के सहयोग से उक्त रूम का ताला तोड़कर आग पर काबू पाया। आग की सूचना मिलते ही प्राचार्य अशोक कुमार सिंह के साथ-साथ प्रधान लिपिक देवेन्द्र नाथ गुप्ता, ओम प्रकाश सिंह, अनिमेश अग्रवाल, राजेन्द्र राम, सुनील सिंह सहित कुसुआ गांव के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे।