पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Medininagar News Unseasonal Rains Bring Down Temperatures By 31 Degrees 38 Mm Rain In 24 Hours No Relief Till 17

बेमौसम बारिश से तापमान 3.1 डिग्री गिरा 24 घंटे में 3.8 मिमी वर्षा, 17 तक राहत नहीं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बीते 10-12 दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है । इससे दो दिन से लगातार कड़ी धूप निकलना और उसके बाद आसमान में अचानक बादल का छा जाना और कभी मध्यम तो कभी हल्की बारिश हो रही है । इस तरह के मौसम के रंग बदलने से लोग परेशान है। गुरुवार की देर रात को हल्की बारिश हुई । शुक्रवार को दिन भर रुक-रुक कर हल्की बारिश होती रही। इसके पहले सोमवार, मंगलवार को हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई थी। उसके बाद बुधवार को दिन में आसमान साफ रहा था । इधर बेमौसम बारिश के साथ शीतलहरी ने ठिठुरन बढ़ा दी। इससे शाम को लोगों को गर्म कपड़े पहनकर निकलना पड़ा। मुख्य बाजार में सड़क पर कीचड़ हो जाने से लोगों को पैदल चलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इधर मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार बुधवार को मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 3.1 डिग्री की गिरावट के साथ 30.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया । जबकि न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री की गिरावट के साथ 19.7 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा । पिछले 24 घंटे में 3.8 मिमी. बारिश दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र की माने तो 15 मार्च तक मौसम में तब्दीली के कोई आसार नहीं है । इस दौरान कई स्थानों पर तेज हवा के साथ जोरदार बारिश होने, गर्जन के साथ हल्के दर्जे की बारिश होने की संभावना है। 16,17 मार्च को मौसम शुष्क रहेगा लेकिन 18,19 मार्च को एक बार फिर आसमान में काली घटा छाएगी और कई स्थानों पर तेज हवा के साथ जोरदार बारिश होने, गर्जन के साथ हल्के दर्जे की बारिश भी होगी। इधर बारिश ने नगर निगम प्रशासन की पोल खोल कर रख दी। नालियों के जाम होने व पानी से भर जाने के कारण उसका पानी कचरों के साथ सड़क पर आ गया। इससे शहर के कई सड़कों पर नालियों का कचरा पट गया ।

छतरपुर में टमाटर की खेती चौपट, आम और महुआ पर संकट

छतरपुर |बेमौसम बारिश से रबी फसलों को काफी क्षति हुई है । गेहूं, चना, अरहर सहित सब्जी की खेती चौपट हो गई है। टमाटर की खेती भी बर्बाद है। वहीं आम के मंजर व महुआ को भी नुकसान हुआ है। अधिक बारिश से गेहूं के पौधे पीले हो गए हैं । आम के मंजर भी टूट कर जमीन पर गिर पड़े हैं । पेड़ में अब मंजर नहीं दिख रहे । अधिक बारिश से चने के फसल पर फफूंद रोग लग गए हैं । इस कारण फलियां सड़ने लगी हैं । टमाटर सहित अन्य सब्जियों की खेती चौपट हो गई है । सब्जी के पौधे टूट कर जमीन पर गिर गए हैं । अरहर में लगे फूल पूरी तरह गिर गए हैं । बारिश से फूल व ओले से अधिकतर फलियां काली पड़ कर झड़ गई हैं ।

बारिश से सड़कों पर जलजमाव से आवागमन में बढ़ी परेशानी

हैदरनगर | बेमौसम बारिश से सड़कों व गलियों में जलजमाव के कारण आवागमन में परेशानी की समस्या भी पैदा हो गई है। शुक्रवार को सुबह से ही गरज के साथ बारिश होती रही। इससे शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के कई सड़कों में जलजमाव का दृश्य नजर आया। कच्ची पक्की सभी ग्रामीण सड़कों में यह स्थिति देखने को मिली है। सबसे दयनीय स्थिति थाना व ब्लॉक रोड की बनी है। जिस पर कई जगहों पर गड्ढे के कारण जलजमाव है। मुखिया संघ अध्यक्ष कमलेश सिंह ने कहा कि उन्होंने देवी धाम में आगमन पर डीसी का ध्यान इस सड़क के पक्कीकरण कराने को लेकर दिलाया है।

बारिश से रबी फसलों पर संकट, किसान चिंतित

हैदरनगर | बेमौसम बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार बारिश के कारण फसलों की पैदावार प्रभावित होने से किसानों में हताशा देखने को मिली है। किसान लालमोहन प्रजापति, सुनील कुमार सिंह, राम स्वरुप राम, कलामुद्दीन अंसारी, योगेन्द्र सिंह, अनिल सिंह सहित अन्य ने बताया कि पहले खरीफ फसल में धान की पैदावार बारिश से प्रभावित हुई। बारिश के कारण काफी मात्रा में धान की फसल की कटनी व दवनी का भी मौका नहीं मिला। अब रबी फसल में अरहर, चना, मसूर जैसी दलहनी व तीसी व सरसों जैसी तिलहनी फसलों की अच्छी

पैदावार पर ग्रहण लग गया है। मंहगें भाव में बीज लेकर इन फसलों की बुआई की गई। लेकिन कई चरण में बारिश से इन फसलों की अच्छी उपज मिलने की उम्मीद नहीं रह गई है। मसूर व तीसी की फसलें खेत में ही मुरझा गई है। उनकी कटनी व दवनी का भी लगातार बारिश के कारण मौका नहीं मिल पा रहा है। अरहर की फसल भी बारिश के कारण फूल गिर जाने से अच्छी उपज नहीं देने की स्थिति में आ गई है।

वज्रपात से एक ही परिवार के 3 घायल

हरिहरगंज | पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सरैया पंचायत के रजौखर गांव में शुक्रवार की सुबह बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरी । इसमें एक ही परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए। घायलों का इलाज हरिहरगंज सीएचसी में चल रहा है। घायलों में केदार राम की प|ी मंजू देवी (48), पुत्री प्रतिमा कुमारी (18), आरती कुमारी (16) शामिल हैंं । घटना के संबंध में बताया जाता है केदार राम के घर में परिवार के अन्य सदस्य बैठे हुए थे। तभी आठ बजे बारिश के दौरान खपरैल फूस के घर पर वज्रपात हो गया । इसमें तीनों झुलसकर अचेत हो गए। परिजनों , समाजसेवी विजय मेहता व ग्रामीणों के सहयोग से हरिहरगंज सीएचसी लाया गया।

खेतों में मुरझाई तीसी की फसल

मौसम विज्ञान केंद्र की माने तो 15 मार्च तक मौसम में तब्दीली के कोई आसार नहीं है

{तीसी, अरहर, सरसों. चना और मसूर समेत फसलों को भारी नुकसान से किसान मायूस

{बारिश से नगर निगम की पोल खुली , सड़कों पर बहने लगा नाली का पानी, लोगों की परेशान बढ़ी

वज्रपात से घायल को देखते लोग।


सड़क पर बहता नाली का पानी
खबरें और भी हैं...