पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Medininagar News Urban Water Supply Will Be Regular From Today People Will Get Water

आज से शहरी जलापूर्ति होगी नियमित, लोगों को मिलेगा पानी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोयल नदी में काटे गए चैनल के बालू से भर जाने से बीते दो दिनों से जलापूर्ति से वंचित लोगों को अधूरी शहरी जलापूर्ति योजना से शुक्रवार से पानी मिलेगा। इसके बाद चैनल के बालू के भर जाने तक लोगों को नियमित रूप से पानी मिलेगा। इसके पहले गुरुवार को नगर आयुक्त दिनेश प्रसाद की पहल पर जेसीबी बेलवाटिका पंप हाउस पर पहुंची और कोयल नदी में बालू से भर गए चैनल से बालू को हटाकर गहरा करने का कार्य किया। चैनल से बालू हटाने का कार्य गुरुवार की शाम तक चला। चैनल से बालू हटने के बाद पंप हाउस में लगे पंप को पर्याप्त पानी मिलने लगा। बताया गया कि बेलवाटिका पंप हाउस में लगे ट्रांसफार्मर का स्टर्ड जल जाने के कारण दिन में मोटर नहीं चला । उसके ठीक होने के बाद शाम पांच बजे से मोटर चलने लगा । इसके बाद जल संग्रह का कार्य किया गया । पानी को स्टोरेज करने के बाद सबसे पहले ड्राइजोन हमीदगंज, कुंड मुहल्ला में जलापूर्ति की जाएगी। उसके बाद स्टेशन रोड पानी टंकी, बीएन कॉलेज पानी टंकी, आईटीआई पानी टंकी, पीएचईडी पानी टंकी व जिला स्कूल पानी टंकी में पानी भेजा जाएगा। गौरतलब है कि दैनिक भास्कर ने 12 मार्च के अंक में “बालू भरने से 10 दिन में ही कोयल नदी का चैनल सूख गया, जलापूर्ति प्रभावित.... शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर के प्रकाशित होने के बाद नगर निगम हरकत में आया और नगर निगम के द्वारा जेसीबी भेजी गई। इससे चैनल से बालू को हटाया गया।

भास्कर इंपैक्ट

कोयल नदी में चैनल काटती जेसीबी।
खबरें और भी हैं...