पैसे का बैग ले भागतेे दो बदमाशों को ग्रामीणों ने पीटकर मार डाला
सोनबरसा चौक पर एक व्यवसायी से रुपए छीनकर भाग रहे दो बदमाशों को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। जबकि तीसरा बदमाश भागने में सफल हो गया। व्यवसायी से रुपए का झोला लेकर बाइक पर सवार होकर भाग रहे दोनों अपराधियों को ग्रामीणों ने दबोच लिया। एक बदमाश को नन्दीपत जीतू अन्तर्वर्ती महाविद्यालय के छात्रावास के पीछे झाड़ी से तो दूसरे काे बस स्टैंड के सामने झाड़ी से पकड़ा गया। दोनों को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों बदमाशों को अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को पाेस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान कन्हौली थाना क्षेत्र के बसहिया निवासी 20 वर्षीय पुत्र शाहरुख खान व सोनबरसा थाना क्षेत्र के बेला निवासी मो. कासिम के रूप में की गई है। पुलिस ने पिस्टल का मैगजीन व तीन गोली बरामद की है।