पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भूमि संबंधित त्रुटियों को दूर करने विस में उठाई आवाज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हुसैनाबाद| विधानसभा के प्रथम बजट सत्र में हुसैनाबाद- हरिहरगंज के विधायक कमलेश कुमार सिंह ने हुसैनाबाद, हरिहरगंज, पिपरा, हैदरनगर व मोहम्मदगंज अंचलों मे भूमि से संबंधित त्रुटियों को दूर करने के लिए तारांकित प्रश्न के तहत सरकार से जवाब मांगा है। उन्होंने जानना चाहा है कि क्या यह सही है कि पलामू जिला के हुसैनाबाद, हरिहरगंज, पिपरा, हैदरनगर व मोहम्मदगंज अंचल के खतियान को ऑनलाइन किया गया है। सिंह के उक्त प्रश्न का विभागीय मंत्री ने जवाब देते हुए कहा कि हाल सर्वे के अंतिम प्रकाशन के पश्चात संबंधित अंचल के खतियान को ऑनलाइन किया गया है।
खबरें और भी हैं...