पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Barwadih News Water Logging In The Rail Yard Due To Continuous Rains The Water Level Of The River Increased

लगातार बारिश से रेल यार्ड में जलजमाव, नदी का जलस्तर बढ़ा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बरवाडीह रेल यार्ड में जमेेे पानी के बीच काम करता रेलकर्मी।

बरवाडीह | शुक्रवार की देर शाम से हो रही लगातार बारिश के कारण बरवाडीह का जनजीवन पूरी तरीके से अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार दो दिनों तक हुई बारिश के कारण शनिवार को प्रखंड मुख्यालय के अधिकांश व्यवसायिक प्रतिष्ठान देर से खुले तो कई व्यवसायिक प्रतिष्ठान पूरी तरीके से बंद रहे। दूसरी ओर अन्य दिनों की तरह वाहनों का परिचालन भी प्रभावित देखा गया। जहां सड़कों पर इक्का-दुक्का वाहन चलते नजर आए, वहीं बारिश के कारण प्रखंड के सभी नदियों में जलस्तर बढ़ा हुआ देखा गया। खेतों में भी जलजमाव की स्थिति बन गई। प्रखंड के रेल क्षेत्र अंतर्गत यार्ड में जलजमाव की स्थिति के कारण कामकाज भी प्रभावित रहा। जलजमाव के बीच काम कर रहे कर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, आउटसोर्सिंग के माध्यम से काम कर रहे कर्मियों ने किसी तरीके से पानी निकालने का प्रयास भी किया, परंतु पानी निकल नहीं पाया। बारिश के कारण प्रखंड के कई गांव में विद्युत आपूर्ति पूरी तरीके से बाधित रही।
खबरें और भी हैं...