महिलाओं को हाथ धुलवाकर बताए गए कुपोषण से बचने के तरीके
प्रखंड के झाबर पंचायत भवन में शुक्रवार को स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को पोषण पखवाड़ा के तहत हाथ धुलवाकर स्वस्थ रहने की जानकारी दी गई। जेएसएलपीएस के बीपीएम आलोक कुमार ने उपस्थित महिलाओं को जानकारी देते हुए कहा कि आज कुपोषण के कारण कई लोग बीमारी से ग्रसित होते जा रहे हैं। इसका मुख्य कारण लोगों में जागरूकता की कमी का होना है। कुपोषण से बचने के लिए सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। आप सभी महिलाएं अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को कुपोषण से बचने की जानकारी दें। इस दौरान उपस्थित महिलाओं को शपथ दिलायी गयी। उपस्थित लोगों ने कहा कि हमलोग नियमित साबुन से हाथ धुलाई करेंगे एवं और भी लोगों को हाथ धोने के लिए प्रेरित करेंगे, ताकि गंदे हाथों का उपयोग करने से होनेवाले बीमारी से बचा जा सके। मौके पर महिला समूह की कई महिलाएं व कई अन्य लोग मौजूद थे।
स्वच्छता की शपथ लेतीं समूह की महिलाएं।