पइलापत्थर और लाई गांव में पुनर्वासित किए जाएंगे विस्थापित
महुआडांड़ | अनुमंडल स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक अनुमंडल पदाधिकारी सुधीर कुमार दास की अध्यक्षता में शुक्रवार को स्थानीय अनुमंडल कार्यालय में हुई। बैठक में महुआडांड़ सीओ जुल्फिकार अंसारी, महुआडांड़ रेंजर वृंदा पांडेय, गारू रेंजर इलियास आईंद, सीआई राजेन्द्र प्रसाद यादव, बारेसांढ़ प्रभारी वनपाल परमजीत तिवारी व अनुमंडल स्तर के वनाधिकार समिति के सदस्य मौजूद थे। बैठक के संबंध में महुआडांड़ एसडीएम सुधीर कुमार दास ने बताया कि अनुमंडल स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक में पलामू व्याघ्र परियोजना क्षेत्र स्थित लाटू व कुजरूम गांव में रहनेवाले ग्रामीणों को उनके सहमति पर उन्हें विस्थापित करते हुए पुनर्वासित करने की सहमति प्रदान की गई।